फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity department dues on nine Hathras government departments

Hathras: नौ सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग का 12.5 करोड़ बकाया, शिक्षा विभाग है सबसे बड़ा कर्जदार

Mon, 24 Nov 2025 04:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 04:28 PM IST
सार

शिक्षा विभाग पर सबसे अधिक 7.67 करोड़ रुपये बकाया है। सिंचाई विभाग पर करीब 1.98 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य विभाग पर लगभग 1.86 करोड़ रुपये का बकाया है।

विज्ञापन
Electricity department dues on nine Hathras government departments
बिजली का बकाया बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद में सरकारी कार्यालयों पर विद्युत विभाग का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। विभाग की ओर से जारी बकाया सूची के अनुसार जिले के नौ प्रमुख विभागों पर 12.5 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग पर सबसे अधिक 7.67 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें परिषदीय विद्यालयों और कार्यालयों के बिजली बिल शामिल हैं। विभागीय स्तर पर बजट स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया में देरी को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। इसके बाद सिंचाई विभाग पर करीब 1.98 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य विभाग पर लगभग 1.86 करोड़ रुपये का बकाया है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल के बिल शामिल हैं।
विज्ञापन


इधर, परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी, विकास, राजस्व व पुलिस विभाग पर 1.20 करोड़ रुपये का बकाया है। एक्सईएन शहर संदीप कुमार ने बताया कि सभी विभागों से समन्वयन कर बिल का भुगतान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल पत्राचार से चल रहा काम, नहीं काटे जा रहे कनेक्शन
बकाया जमा न होने पर नियमानुसार कनेक्शन काटने से लेकर वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी करने तक की कार्रवाई प्रस्तावित की जाती है, लेकिन सरकारी विभागों के भुगतान में देरी पर न कनेक्शन काटे जा रहे हैं और न ही कोई बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ पत्राचार से ही काम चलाया जा रहा है। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि बकाया वसूली के लिए इन विभागों से इस साल 11 मार्च, 22 मार्च, 30 मार्च, सात अप्रैल व चार जून को पत्राचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed