फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity connection will be cut of 20 thousand defaulters

जिले के 20 हजार बकायेदारों को लगेगा बिजली कट का झटका

Mon, 21 Sep 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection will be cut of 20 thousand defaulters
जिले के 20 हजार बकायेदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ने एक लाख रुपये से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने इसकी योजना भी तैयार कर ली है। संबंधित एसडीओ और जेई को बकायेदारों की सूची भी सौंप दी गई है। सोमवार से इनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में करोड़ों रुपये का बकाया उपभोक्ताओं पर फंसा है। काफी कोशिश के बावजूद अधिकारियों को बकाया हाथ नहीं लगा है। शनिवार को डीवीवीएनएल की एमडी सौम्या अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राजस्व की समीक्षा की। समीक्षा में बकाया वसूली की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर एमडी का पारा चढ़ गया। एमडी ने अधीक्षण अभियंता को एक लाख से अधिक राशि के बकाएदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश हैं। एसई हरीमोहन का कहना है कि जिले में करीब 20 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर एक लाख रुपये से ज्यादा का बकाया है। इनके कनेक्शन काटने के लिए सभी एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed