{"_id":"6740ff957774573a400cd9e4","slug":"electric-wire-breaks-in-the-house-woman-gets-burnt-hathras-news-c-64-1-sali1007-101136-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विद्युत तार टूटने से घर में दौड़ा करंट, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विद्युत तार टूटने से घर में दौड़ा करंट, महिला झुलसी
Sat, 23 Nov 2024 03:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन टटने पर उसे जोड़ने को पहुंचे कर्मचारियों से नोकझोंक करतीं महिलाए। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बा मुरसान में कोतवाली के निकट पेट्रोल पंप के पीछे शुक्रवार की दोपहर को हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से अफरा-तफरी मच गई। तार टूटने के कारण पास के एक घर में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। महिला की गेंदा के फूल की फसल में आग लग गई। लोगों ने सूचना देकर मुरसान बिजलीघर से आपूर्ति बंद कराई।
टूटे हुए तार को जोड़ने पहुंचे विद्युत कर्मचारियों से आसपास की महिलाओं की नोकझोंक हो गई। महिलाओं ने कर्मचारियों से कहा कि वह हर बार तार टूटने के बाद उसे ठीक करने के लिए चले आते हैंं। इस बार जब तक नए तार नहीं डाले जाएंगे, तब तक वह किसी को भी अपने खेत में नहीं घुसने देंगी। विभाग की लापरवाही के कारण उनकी गेंदा के फूल की फसल में आग लग गई है। महीने में कई बार तार टूट जाता है। महिलाओं के विरोध को देखते हुए कर्मचारी मौके से बिना तार जोड़े ही चले गए। कर्मचारियाें के जाने के कुछ घंटे बाद ही विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंचे और तार जुड़वाकर आपूर्ति बहाल कराई।
-- -- -
घर के पास ही मेरे खेत हैं। इनके ऊपर से होकर हाईटेंशन लाइन का तार मोहल्ला किला व मढ़ैया की ओर जा रहा है। इस लाइन पर आए-दिन फाॅल्ट होते रहते हैं। कई बार अधिकारियों से नए तार डालने व लाइन को दूसरी जगह से होकर निकालने के लिए कहा गया है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
-चंद्रपाल, स्थानीय निवासी।
-- -- -
मेरा घर इस विद्युत लाइन के पास में हैं। दोपहर को अचानक लाइन में फाॅल्ट हो गया था। इस कारण मेरे घर में भी करंट दौड़ गया। मेरी बहन को करंट लग गया और मेरी गेंदा के फूल की फसल में भी आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। कई वर्ष पहले मेरी एक बहन भूरी भी इसी तरह फाॅल्ट होने से करंट की चपेट में आकर मर गई थी।
-राजकुमारी, स्थानीय निवासी।
-- -
मुरसान कोतवाली के पीछे से पैठ मैदान की ओर हाईटेंशन लाइन का तार विद्यालय परिसर के ऊपर से होकर निकल रहा है। शुक्रवार की दोपहर को जिस समय तार टूटा, उस समय स्कूल के बच्चे विद्यालय प्रांगण में घूम रहे थे। वह करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत अधिकारियों ने लाइन को नहीं हटवाया है।
-नन्केश करारीवाल, विद्यालय प्रबंधक।
-- --
मैं मौके पर गया था। खेत किनारे कुछ पेड़-पौधों की वजह से फॉल्ट हो जाता है। आसपास के लोगों को यह बात समझा दी गई है। पेड़ के हिस्से को काट दिया गया है। बिजली आपूर्ति को भी चालू करा दिया गया है।
-जितेंद्र कुमार, अवर अभियंता विद्युत।