{"_id":"64049ae9a7ee1708e8079f0f","slug":"election-process-start-on-72-cooperative-societies-from-march-11-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 72 सहकारी समितियों पर 11 मार्च से शुरू होगी निर्वाचन प्रकिया, छह मार्च से मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 72 सहकारी समितियों पर 11 मार्च से शुरू होगी निर्वाचन प्रकिया, छह मार्च से मिलेगा प्रशिक्षण
Sun, 05 Mar 2023 07:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:07 PM IST
सार
सहकारी समितियों का चुनाव किसानों के लिए अहम चुनाव माना जाता है। इन समितियों के जरिए किसानों को कम ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड और कीटनाशक दवाएं, खाद का लेनदेन होता है।
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिले की 72 सहकारी समितियों पर 11 मार्च से निर्वाचन प्रकिया शुरू होगी। इसे लेकर सहकारिता विभाग की ओर से तैयारियों का खाका खींच लिया गया है। निर्वाचन को लेकर 6 मार्च को सभी निर्वाचन अधिकारियों को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
सहकारी समितियों का चुनाव किसानों के लिए अहम चुनाव माना जाता है। इन समितियों के जरिए किसानों को कम ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड और कीटनाशक दवाएं, खाद का लेनदेन होता है। जिले में 11 मार्च से 72 सहकारी समितियों पर निर्वाचन प्रकिया शुरू होगी जो 19 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
सहायक निबंधक संतोष यादव ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। इन्हें छह मार्च को विकास भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्वाचन के बाद के प्रबंध समितियां तैयार होंगी। समितियां आने वाले समय में किसानों संबंधी समिति के कार्यों का संपादन करेंगी।
विज्ञापन