{"_id":"62f1fa9952df065f046ea91d","slug":"elderly-murdered-in-a-land-dispute-in-hathras-by-crushing-him-with-a-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Murder: जमीनी विवाद को लेकर बेटे और नाती ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Murder: जमीनी विवाद को लेकर बेटे और नाती ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 09 Aug 2022 11:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:41 AM IST
सार
मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि जब उसने कमरे की कुंदी खोलकर अंदर झांका तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उसके पिता का रक्त रंजित शव पड़ा था। देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि ईटों से कुचल कर उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला चमन में बेटे और नाती ने जमीन के विवाद के चलते एक वृद्ध की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दूसरे बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय हरवीर सिंह का खेत के बंटवारे को लेकर बड़े पुत्र नरेंद्र से विवाद चल रहा था। उसके पास 8 बीघा जमीन थी। जिसमें से कुछ दिन पूर्व 5 बीघा जमीन बेच दी थी। उसका बड़ा बेटा नरेंद्र इससे संतुष्ट नहीं था। उसका अपने पिता से विवाद रहता था। मृतक के छोटे बेटे दिनेश का कहना है कि उसका बड़ा भाई पूरी जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था। इसी को लेकर पिता से झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन
सोमवार शाम को वह रिश्तेदारी में गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे घर वापस आया। घर में लाइट नहीं थी। दिनेश के मुताबिक उसने तारों को लगा कर लाइट चालू की और देखा कि उसके पिता चारपाई पर नहीं थे। उसने पिता को आस पास तलाश किया। जब उसने कमरे की कुंदी खोलकर अंदर झांका तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उसके पिता का रक्त रंजित शव पड़ा था। देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि ईटों से कुचल कर उनकी हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हरवीर सिंह के छोटे बेटे दिनेश ने इस हत्या की रिपोर्ट अपने बड़े भाई नरेंद्र व नरेंद्र के बेटे पुष्पेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन