फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly death during treatment, ruckus of families

इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा

Thu, 06 Jun 2019 11:54 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 06 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly death during treatment, ruckus of families
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। इसे लेकर उसके परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना के बाद यहां पर पुलिस आ गई। वहीं सीएमएस ने शव के पोस्टमार्टम की बात कही तो गुस्साए परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह श्रीनगर नई बस्ती निवासी इंसाफ (70 वर्ष) पुत्र रोशन खान की अचानक से तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग करीब 10 बजे उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें देखा और हार्ट अटैक की बात बताई। इलाज शुरू हुआ, लेकिन वृद्ध की हालत सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ने लगी। कुछ ही देर बाद वृद्ध की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार के लोग हंगामा करने लगे। यहां पर काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंच गई। गुस्साए लोगों को जैसे-तैसे शांत किया गया। यहां पर पहुंचे सीएमएस डॉ.आईवी सिंह ने गुस्साए लोगों को शांत कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो गए, लेकिन पोस्टमार्टम की बात आते ही परिवार के लोग शांत हो गए और शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed