फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nine vehicles collided with each other on the highway in dense fog

Hathras Road Accident: घने कोहरे में एटा रोड पर टकराए नौ वाहन, 29 घायल

Mon, 25 Dec 2023 12:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 12:03 PM IST
सार

सुबह करीब आठ बजे गांव मुगलगढ़ी में गुरुद्वारे के पास हुआ। हादसे के वक्त मिट्टी से भरा एक डंपर मुंड रहा था, इसी दौरान एटा की ओर से आई एक रोडवेज बस उससे टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे आ रही रोडवेज की बसें, कैंटर, ट्रक और कार सहित करीब सात वाहन टकराते चले गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Nine vehicles collided with each other on the highway in dense fog
हादसे में जेसीबी से वाहनों को हटाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़-एटा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 25 दिसंबर सुबह घने कोहरे में एक के बाद एक करके नौ वाहन टकरा गए। इस हादसे में करीब 29 लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त केंटर में फंसे चालक और एक अन्य को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद केबिन काटकर निकाला गया। घायलों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अन्य का सीएचसी पर उपचार कराया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसा सुबह करीब आठ बजे गांव मुगलगढ़ी में गुरुद्वारे के पास हुआ। हादसे के वक्त मिट्टी से भरा एक डंपर मुंड रहा था, इसी दौरान एटा की ओर से आई एक रोडवेज बस उससे टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे आ रही रोडवेज की बसें, कैंटर, ट्रक और कार सहित करीब सात वाहन टकराते चले गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। कार सवार वीरेंद्र निवासी फर्रुखाबाद और उनके पुत्र सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त ट्रक
अन्य घायलों में केंटर चालक जितेन्द्र सरोज पुत्र राधे हरि निवासी प्रयागराज, आशीष पुत्र नरोत्तम निवासी गांव बर्गनिया भोगांव जिला मैनपुरी, अमित पुत्र भारत चौहान निवासी गांव रिजौर एटा, जंग बहादुर पुत्र रामसेवक एटा, हाकिम पुत्र करन सिंह निवासी जनसोई सिकंदराराऊ का सीएचसी में इलाज चल रहा था। रोडवेज की बसों में सवार करीब 23    लोगों को मामूली चोटें आईं, वे दूसरे वाहनों में सवार होकर चले गए। 
हादसा

 दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के टकराने की आवाज पर  सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान केंटर में फंसे चालक और एक अन्य सवारी को निकालने का प्रयास चलता रहा। बाद में कटर और जेसीबी मंगाकर केंटर का केबिन काटा और उनको बाहर निकाला। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर आया है। 

शून्य दृश्यता में तेज रफ्तार पर थी बस 

25 दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसों की बड़ी वजह कोहरे में वाहनों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य थी, इसके बावजूद वाहन एक दूसरे के पीछे तेज रफ्तार पर चल रहे थे और टकरा गए। 

रेस्क्यू टीम तैनात की जाए
 पुलिस के पहुंचने के बाद भी केंटर में फंसे चालक व एक अन्य व्यक्ति को निकालने में तीन घंटे लग गए। ग्रामीणों का कहना है कि कोहरे में इस तरह के हादसे होते रहते हैं। ऐसे में हाईवे पर एक रेस्क्यू टीम रहनी चाहिए, जिसमें क्रेन, कटर, जेसीबी और चिकित्सीय दल शामिल हो। जिससे तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed