{"_id":"6a4eb62f2839c9c9420a7cd7","slug":"eight-unregistered-clinics-and-pathology-labs-were-shut-down-hathras-news-c-56-1-hts1004-151076-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आठ अपंजीकृत क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब बंद कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आठ अपंजीकृत क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब बंद कराईं
Thu, 09 Jul 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिले में अवैध और अपंजीकृत क्लीनिक व पैथोलॉजी लैबों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। टीम ने आठ फर्जी क्लीनिकों और लैबों के परिचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित की हैं। सीएमओ डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। मुरसान रोड में दर्शना रोड पर सोनवीर सिंह चौधरी द्वारा संचालित क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। टीम ने इनसे पंजीकरण संबंधी कागज मांगे तो वे दिखा नहीं सके।
टीम ने नोटिस दिया तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। इस पर अधिकारियों ने क्लीनिक के परिचालन रोक लगाते हुए तुंरत बंद कराया। मुरसान की आरती पैथोलॉजी लैब पर बिना पंजीकरण मशीनों से टेस्ट किए जा रहे थे। मौके पर सचिन कुमार कार्य करते मिले। लैब को तुरंत बंद करवाकर नोटिस थमाया गया।
विज्ञापन
मुरसान में इगलास रोड पर शिव पैथोलॉजी के नाम से लैब संचालित मिली। इसका संचालन राधेश्याम द्वारा किया जा रहा था। वे भी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। बिना पंजीकरण चल रही लैब को तत्काल बंद कराया गया। इगलास रोड पर ही डाॅ. फूल सिंह भी पंजीकरण नहीं दिखा सके। उन्होंने नोटिस लेने से इंकार कर दिया। इस पर संचालन रोकते हुए क्लीनिक सील कराए गए।
मुरसान के इगलास रोड पर डाॅ. ब्रजेंद्र सिंह के घर में संचालित क्लीनिक पर एक मरीज को हाई बीपी के कारण ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। संचालक को कार्यालय में पंजीकरण दस्तावेज पेश करने के लिए निर्देशित किया गया।
हाथरस जंक्शन में मदर मैरी स्कूल के पास महेशचंद्र सैनी की पैथोलॉजी लैब पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ नदारद मिले। उपस्थित पवन कुमार को नोटिस देकर 10 जुलाई तक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। गांव रामपुर में संचालित क्लीनिक पर मौजूद विनोद कुमार को 10 जुलाई तक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पंजीकरण न दिखाने पर क्लीनिक को तत्काल बंद कराया गया।
हाथरस जंक्शन में रेलवे रोड पर यतेंद्र कुमार के क्लीनिक पर डॉक्टर नदारद मिले और कोई शैक्षणिक व पंजीकरण दस्तावेज पेश नहीं किए गए। चिकित्सकीय कार्य पर रोक लगाते हुए इन्हें भी 10 जुलाई तक का समय दिया गया है।
हाथरस जंक्शन में श्याम पैथोलॉजी लैब पर केवल ऑनलाइन आवेदन के भरोसे बिना रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर और स्टाफ के लैब चलाई जा रही थी। लैब बंद कराई गई और संचालक अविनाश कुमार को नोटिस जारी किया गया। कैलोरा पैंठ चौराहा, हाथरस जंक्शन पर डाॅ. शालू कुमारी का क्लीनिक आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत मिला, लेकिन आयुर्वेदिक क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं मिलने पर उन्हें सख्त चेतावनी के साथ नोटिस थमाया गया।