फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight month old baby dies due to fever

Hathras News: बुखार से आठ माह के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 14 Jul 2024 04:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 04:31 PM IST
सार

आठ माह के कनक की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बच्चे को बुखार आया था। इस पर परिजनों ने उसे नजदीकी चिकित्सक को दिखाकर दवा दिलाई, लेकिन इसके बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसे इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Eight month old baby dies due to fever
शिशु प्रतीकात्मक - फोटो : एएनआई

विस्तार

कई दिनों से बुखार से पीड़ित आठ माह के मासूम की मौत हो गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए हाथरस के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर गांव चले गए।

विज्ञापन


मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव पटैनी निवासी दिलीप के आठ माह के बेटे कनक की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बच्चे को बुखार आया था। इस पर परिजनों ने उसे नजदीकी चिकित्सक को दिखाकर दवा दिलाई, लेकिन इसके बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। 14 जुलाई की सुबह कनक की एकाएक तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। 
विज्ञापन


आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रोते-बिलखते हुए परिजन बच्चे के शव को लेकर गांव चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed