फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight lakhs from closed house of two businessmen cash and gold Jewellery stolen

Hathras: दो व्यापारियों के बंद मकान से आठ लाख नकदी और 400 ग्राम सोने के आभूषण चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Mon, 23 Dec 2024 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2024 02:05 AM IST
सार

मेटल स्क्रैप कारोबारी केला देवी दर्शन करने के लिए गए थे। बीज व्यापारी मकान को बंद करके गए थे। दोनों मकानों में चोरी हो गई। चोर आठ लाख रुपए की नकदी व 400 ग्राम का सोना चोरी ले गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हुआ है।

विज्ञापन
Eight lakhs from closed house of two businessmen cash and gold Jewellery stolen
शिव कॉलोनी में चोरी के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के घनी आबादी क्षेत्र तरफरा रोड स्थित शिव कॉलोनी में मेटल स्क्रैप कारोबारी व बीज व्यापारी के बंद मकान को 21 दिसंबर की रात चोरों ने निशाना बनाया। स्क्रैप कारोबारी मकान से ताला लगाकर केला देवी दर्शन करने गया था। चोरों ने एक माकान का ताला तोड़कर व दूसरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोर आठ लाख रुपए की नकदी व 400 ग्राम का सोना चोरी ले गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेस्ट टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नितिन अग्रवाल निवासी शिव कॉलोनी पीतल स्क्रैप का कारोबार करते हैं। वह अपने घर का ताला लगाकर शनिवार की सुबह परिवार के साथ केला देवी दर्शन करने के लिए गए थे। शनिवार की रात चोरों ने उनके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। घर में रखे करीब 3.5 लाख रुपये की नकदी व 400 ग्राम सोने के गहने (कीमत करीब 32 लाख रुपये) चोरी कर लिए। चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह नितिन के भाई अमन अग्रवाल ने उन्हें घर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। घर के अंदर जाकर देसा तो सामान बिखरा पड़ा था। इस पर अमन अग्रवाल ने चोरी की सूचना अपने भाई नितिन अग्रवाल को दी।चोरी की सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इधर, दिल्ली निवासी राहुल वार्ष्णेय खरबूजे के बीज का कारोबार करते हैं। शिव कॉलोनी के एक मकान को वह कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उनके चाचा दीपक कुमार वार्ष्णेय निवासी कांशीराम कॉलोनी यहां का काम संभालते हैं। रोजाना की तरह शनिवार की शाम वह इस मकान को बंद करके गए थे। रात को चोरों ने गेट की कुंडी तोड़कर मकान खंगाल डाला। शेफ का ताला तोड़कर करीब पांच लाख की नकदी चुरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम व स्वान दल ने संकलित किए साक्ष्य

चोरी की घटनाओं की सूचना पर पुलिस टीम, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीमों ने काफी देर तक मौके से साक्ष्य संकलित किए। टीम ने डॉग को घटनास्थल पर मौजूद वस्तुओं को सुंघाकर चोरों के आने जाने के रास्ते की खोजबीन करने का प्रयास किया। डॉग सूंघते-संघते मकान के आसपास व गलियों में गए।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर
चोर आसपास के सीसीटीवी में कैद हुआ है। फुटेज में एक व्यक्ति सिर पर कैप पहने, मुंह पर रूमाल बांधे, हाथ में थैला लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो लोग कॉलोनी में प्रवेश करते हुए नजर आए हैं। एक व्यक्ति वापस आता हुआ दिखा है। हो सकता है कि दूसरा व्यक्ति पीछे के रास्ते से बाहर गया हो। घटना में दो लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

रेकी कर दिया घटना को अंजाम
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में रात करीब 11:30 बजे तक दो लोग घूमते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों ने इन लोगों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। किसी ने इनसे कुछ पूछा भी नहीं। आशंका जताई जा रही है कि शायद इन लोगों ने दोनों बंद मकानों की रेकी की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed