फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight couples tied the knot at a mass marriage ceremony.

Hathras News: सामूहिक विवाह समारोह में आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Sat, 02 May 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 02 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Eight couples tied the knot at a mass marriage ceremony.
आंबेडकर उद्यान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद नवयुगल। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर डाॅ. आंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से खंदारी गढ़ी स्थित डाॅ. आंबेडकर उद्यान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल आठ जोड़ों का बौद्ध रीति-रिवाज से विवाह कराया गया।
विज्ञापन




शुभारंभ भंते मुनेंद्र बोधि, संघशील बौद्धाचार्य उदय सिंह बौद्ध, राजेश बौद्ध एवं रामजीदास द्वारा बुद्ध वंदना के साथ किया गया। इसके बाद सभी जोड़ों का विधिवत विवाह कराया गया। उपस्थित जनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में समाज के अनेक गण्यमान्य लोग व आंबेडकरवादी मौजूद रहे।
विज्ञापन




मौके पर एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद, सेवानिवृत्त आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा, भूदेव प्रसाद, शिशुपाल सिंह, पप्पू प्रकाश, योगेंद्र कांटे वाले, सीपी सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोजन को सफल बनाने में राकेश कुमार प्रबल, भजनलाल, वीरेंद्र सिंह, एसके व्यास, राजेंद्र सिंह, अजयवीर सिंह एवं एडवोकेट एससी निराला का विशेष योगदान रहा। संचालन गिर्राज सिंह तनेजा, माधुरी गौतम और दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।



बुद्ध पूर्णिमा पर किया शरबत का वितरण : सहपऊ। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा में कई स्थानों पर राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया गया। कोतवाली के सामने समाजसेवियों ने नींबू की शिकंजी भी राहगीरों को पिलाई।




पुराने हनुमान मंदिर तिराहा पर भीम आर्मी जय भीम संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार आर्य एवं उनकी टीम ने भी राहगीरों को शरबत वितरित किया। कार्यक्रम में कान्हा, गौरव गौड़, बनवारीलाल शर्मा, शेरु उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed