फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Efforts underway to rescue goat stuck in tube well boring

Hathras: नलकूप के बोरिंग में फंसी बकरी को निकालने की चली कवायद, जेसीबी से खोदाई शुरू, नहीं मिली सफलता

Tue, 05 Dec 2023 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 11:14 PM IST
सार

हाथरस के मुरसान में कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर पिछले आठ दिनों से बकरी के नलकूप के बोरिंग में फंसने की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तंत्र जागा और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक बोरिंग में फंसी बकरी नहीं निकल सकी है। 

विज्ञापन
Efforts underway to rescue goat stuck in tube well boring
रस्सी से बकरी को खींचने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के मुरसान में कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर पिछले आठ दिनों से एक बकरी नलकूप के बोरिंग में फंसी हुई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तंत्र जागा और 5 दिसंबर को जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक बोरिंग में फंसी बकरी नहीं निकल सकी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुरसान के गांव नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश पुत्र सौदान सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय में बकरी चराने गया था। 28 नवंबर को बकरी चराते समय उसकी एक बकरी नलकूप के बोरिंग में गिर गई। इसकी शिकायत उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस चौकी पर की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 5 दिसंबर को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। बकरी स्वामी मुकेश मौके पर आए और तहसीलदार सीपी सिंह को पूरी घटना के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरी निकालने का प्रयास

तहसीलदार ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को भी मौके पर बुला लिया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने रस्सी में कांटा बांधकर उसे नलकूप के बोरिंग में से बकरी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस कारण कर्मचारियों द्वारा जेसीबी बुलाकर बोरिंग के पास खोदाई का कार्य कराया गया है, लेकिन देर रात तक बकरी नहीं निकल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed