{"_id":"67efd0319f8d78f2db091390","slug":"eeco-car-lost-control-and-overturned-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ईको कार अनियंत्रित होकर पलटी, गंगा स्नान को जा रहे राजस्थान के छह श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ईको कार अनियंत्रित होकर पलटी, गंगा स्नान को जा रहे राजस्थान के छह श्रद्धालु घायल
Fri, 04 Apr 2025 05:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 05:57 PM IST
सार
राजस्थान के श्रद्धालु ईको कार से गंगा स्नान के लिए कासगंज जिले के सोरों जा रहे थे। ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा स्नान के लिए कासगंज जिले के सोरों जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ईको कार 4 अप्रैल को मथुरा-बरेली राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। यह सभी राजस्थान के अलवर जिले के थाना मिया क्षेत्र के गांव गुलैरा के निवासी हैं।
विज्ञापन
कार पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में हरिओम पुत्र उदय सिंह, पिंकी पत्नी अमर सिंह, बृजलाल पुत्र तुलाराम, चंद्रकला पत्नी बाबूलाल, गेंदी पत्नी बृजलाल, विक्रम सिंह पुत्र बाबूलाल निवासीगण गुलैरा थाना मिया जिला अलवर राजस्थान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद इन सभी की हालत सही बताई जा रही है।
विज्ञापन