फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Education will return to the original school of friends

शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय में होगी वापसी

Thu, 26 Jul 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 26 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
 Education will return to the original school of friends
teacher
समायोजित शिक्षामित्रों को अब अपने मूल विद्यालय में वापस भेजा जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए है। विभाग ने भी शिक्षामित्रों को राहत देने के लिए निर्देशों पर कार्य करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षामित्रों का शिक्षक के रूप में समायोजन होने के बाद जिले के आवश्यकता वाले विद्यालयों में तैनात कर दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद विभाग ने इन सभी शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया। विभाग ने शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करते हुए इसे 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये भी कर दिया था
विज्ञापन

। 
शिक्षामित्रों ने मांग की कि जब उनका समायोजन निरस्त कर दिया गया है तो उनको दूर दराज के विद्यालयों से हटाकर उनके मूल विद्यालय में वापस भेजा जाए। जिससे अल्प वेतन भोगी शिक्षामित्र आसानी से विभाग में अपनी सेवाएं दे सकें। शासन ने अब शिक्षामित्रों की इस मांग को मानते हुए सभी शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। जो शिक्षामित्र अपने मूल विद्यालय में वापस नहीं जाना चाहते उनको उसी विद्यालय में कार्य करने दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार शिक्षामित्रों को विकल्प के आधार पर मूल विद्यालय में भेजे जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय में भेजे जाने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। 

- हरिश्चंद, बीएसए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed