फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ED team will investigate the money trail, SP wrote a letter

Hathras News: ईडी की टीम करेगी मनी ट्रेल की जांच, एसपी ने लिखा पत्र

Tue, 04 Mar 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 04 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
ED team will investigate the money trail, SP wrote a letter
पुलिस अधीक्षक ने बैटिंग के जरिये ठगी के मामले में मनीट्रेल की जांच ईडी से कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखा है। इस मामले में पांच राज्यों के एक हजार लोगों से करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पीयूष गुप्ता के साथी की तलाश में पश्चिमी बंगाल रवाना हो गई है।
विज्ञापन




इस मामले में रविवार शाम पुलिस ने मिर्च कारोबारी के पुत्र पीयूष मित्तल को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ सीयल खेड़ा निवासी प्रिया शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने के नाम पर पीयूष और उसके हाथरस निवासी साथी विकास कुमार शर्मा ने 30 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में मकान का बैनामा भी करा लिया। पुलिस ने पीयूष मित्तल से पूछताछ की तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन




पीयूष महाकाल और रानी तिवारी के नाम से बैटिंग एप चला रहा था। इसमें क्रिकेट मैचों के साथ सट्टे के नंबरों पर भी वह दांव लगवाता था। यह एप भी वह डार्क वेब पर चला रहा था, गूगल या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं दिखता था। दिल्ली, जयपुर और पश्चिमी बंगाल तक उसका नेटवर्क है और इस काम में पश्चिमी बंगाल का व्यक्ति उसका पार्टनर है। पांच साल से यह लोग इस धंधे को कर रहे हैं और एप के जरिये उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल और तामिलनाडु के लोगों को ठग चुके हैं। पीयूष को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक की चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एप के जरिये होने वाले अवैध लेनदेन (मनीट्रेल) और धनशोधन की जांच कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखा है। पीयूष के पार्टनर की तलाश में पुलिस की एक टीम पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना हो गई है। पीयूष के मोबाइल और लेपटॉप की भी जांच की जा रही है। एसओजी ने भी लेनदेन और खातों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed