{"_id":"654cd85970a613abe50d97e6","slug":"economic-offenses-wing-investigated-in-chandpa-college-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आर्थिक अपराध शाखा ने चंदपा के कॉलेज में की जांच, छात्रवृत्ति घोटाले से तार जुड़ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आर्थिक अपराध शाखा ने चंदपा के कॉलेज में की जांच, छात्रवृत्ति घोटाले से तार जुड़ने की चर्चा
Fri, 10 Nov 2023 02:28 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:28 AM IST
सार
यूपी पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी हाथरस के तत्कालीन प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा को 7 नवंबर को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुरसान थाने में साल 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
विस्तार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक कॉलेज में प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की दबिश को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं रहीं। इस कॉलेज के बाहर 8 नवंबर को गाड़ियों का जमावाड़ा लगा रहा। कई वर्ष पुराने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी हाथरस के तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी के 7 नवंबर को गिरफ्तार होने के बाद क्षेत्र के लोग छात्रवृत्ति घोटाले से इस जांच के तार जोड़ते नजर आए। क्षेत्रीय पुलिस ने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के एक दल ने दशकों पुराने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी हाथरस के तत्कालीन प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा को 7 नवंबर को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जिले के मुरसान थाने में साल 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक कॉलेज में छात्रवृत्ति घोटाले में हुई तत्कालीन अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद जिले के शिक्षा जगत में हलचल बढ़ गई है। छात्रवृत्ति घोटाले से इस कॉलेज के भी तार जुड़े बताए जा रहे हैं। अचानक ही बुधवार के दिन कॉलेज के सामने गाड़ियों का जमावाड़ा लगना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
लोगों के बीच चर्चा रही कि शायद कोई टीम किसी जांच के सिलसिले में विद्यालय में आई है। कुछ लोग इस बात की चर्चा करते नजर आए कि शायद आर्थिक अपराध शाखा की टीम पुराने किसी मामले को लेकर यहां आई है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी यह कॉलेज कई मामलों को लेकर विवाद में रहा है। पहले भी इस कॉलेज में कई मामलों में जांच-पड़ताल हो चुकी है। कोतवाली चंदपा प्रभारी सुनीता मिश्रा ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन