पावना ने किंग्स स्टार को 137 रनों से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पावना क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित पावना क्रिकेट लीग में बुधवार को पावना क्रिकेट अकादमी ने किंग्स स्टार को 137 रनों से हरा कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। हाथरस एकादश लीग पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
पावना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 184 रन बनाए। कौशल यादव ने 20, दीपक चौधरी ने 25, शरद ने 18, मनीष ने 18, गौरव ने 18, सोनू सिंह ने 15, यमन बंसल व विजय पाल ने 14-14 रनों का योगदान दिया। शिवम अग्रवाल ने चार, तरूण ने एक और राहुल शर्मा ने एक विकेट लिया। सोनू की शानदार गेंदबाजी के आगे किं ग्स स्टार की पूरी टीम मात्र 47 रनों पर ही सिमट गई। ऋषभ चौधरी ने सर्वाधिक 14 और राहुल ने 10 रन बनाए। सतीश ने दो, सोनू ने पांच और मनीष ने दो व दीपक ने एक विकेट लिया। लीग में आज गुरुवार को पूल बी का एमपीएसएम एवं इलेवन स्टार के मध्य मैच खेला जाएगा।