फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   electricity remained disrupted for three hours on two feeders

Hathras News: मरम्मत का चल रहा कार्य, फीडरों पर तीन घंटे ठप रही बिजली

Mon, 01 Jul 2024 05:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2024 05:42 AM IST
सार

30 जून को शहर के दो फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मियों ने तारों को बदलने, लटके तारों को कसने के अलावा तारों को छूने वाले पेड़ों की डालियों को काटने का काम किया।

विज्ञापन
electricity remained disrupted for three hours on two feeders
मुरसान गेट चौराहे के निकट बिजली की लाइन पर काम करते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के वाटर वर्क्स स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के गणेशगंज फीडर पर 30 जून को मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य किया। जिसके चलते कई इलाकों में आपूर्ति ठप रही। वहीं, नवीपुर फीडर पर भी मरम्मत कार्य के चलते तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। अवकाश के दिन सुबह से विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


30 जून को शहर के दो फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मियों ने तारों को बदलने, लटके तारों को कसने के अलावा तारों को छूने वाले पेड़ों की डालियों को काटने का काम किया। इससे वाटर वर्क्स फीडर से जुड़े गणेश गंज, भूरापीर चौराहा, गोशाला रोड, मेंडू रोड, पुलिस लाइन, नगला अलगर्जी, महादेव कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


वहीं, आगरा रोड स्थित 33/11 केवी नवीपुर फीडर पर भी अनुरक्षण व लाइन मरम्मत का कार्य किया गया। सुबह करीब 11 बजे तक नाई का नगला, नवीपुर कलां, बुर्ज वाला कुआं, घास मंडी, सीकनापान गली, दिल्ली वाला चौक, पुराना मिल कंपाउंड, नवीपुर आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता शहर अभिषेक सिंह ने बताया कि बेहतर सुविधाएं दिए जाने के लिए मरम्मत कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के खंभे में आया करंट, दौड़े अधिकारी
शहर के नयागंज सब्जी मंडी के एक खंभे में करंट आने से कई लोग बाल-बाल बचे। घनी आबादी में खंभे में करंट आने की सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की कवायद के बाद समस्या का समाधान किया गया।

आज सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे सुबह से परेशानी रही। अब दोपहर के समय बिजली आई है तो क्या फायदा। सुबह के समय बिजली की आवश्यकता अधिक होती है। - आजाद कुरैशी, निवासी नाई का नगला, हाथरस।


- इस समय इस तरह का माहौल है कि एक दो घंटे की बिजली कटौती तो पता ही नहीं चलती। हां, जो कटौती सुबह के समय होती वह अखरती है। आज बिजली न आने के कारण काफी दिक्कतें हुईं। - आजाद अली, निवासी नाई का नगला, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed