{"_id":"648e01001a97dc72890c2fd4","slug":"due-to-neglect-enthusiasm-for-the-big-movement-is-filling-the-villagers-hathras-news-c-56-1-sali1016-1173-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उपेक्षा से ग्रामीणों में व्याप्त रोष, भर रहा बड़े आंदोलन के लिए जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उपेक्षा से ग्रामीणों में व्याप्त रोष, भर रहा बड़े आंदोलन के लिए जोश
सार
सड़क से करीब 30 गांव जुड़े हुए हैं। इस कारण इस सड़क से इन गांवों के लोग गुजरते हैं। इसकी स्थिति इतनी जर्जर है कि यहां से गुजरते वक्त अक्सर हादसों का डर लगा रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
जलेसर रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस-जलेसर मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर भिलोखरी चौराहे पर चल रहा धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उपेक्षा से अब लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हमारी मांगें जल्द नहीं सुनी गई तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, ग्रामीणों के रोष को देखते हुए शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश निगम धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी नहीं सुनी। वे अब लखनऊ जाकर लोक निर्माण विभाग मंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत कराने की योजना बना रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए हरेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि कितनी विडंबना है कि कोई भी जनप्रतिनिधि इस सड़क की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। वोट लेने के लिए सभी नेता जनता के पास आते हैं। चुनाव के बाद कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि इस सड़क से करीब 30 गांव जुड़े हुए हैं। इस कारण इस सड़क से इन गांवों के लोग गुजरते हैं। इसकी स्थिति इतनी जर्जर है कि यहां से गुजरते वक्त अक्सर हादसों का डर लगा रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। मौके पर राम कुमार गौतम, ठाकुर सत्येंद्र सिंह,अमर सिंह, भारत सिंह यादव, राजेंद्र सिंह चौहान, अशोक परमार, दिनेश भारद्वाज, विक्रम सिंह, जयवीर सिंह सहित दर्जनों लोग थे।
विज्ञापन