{"_id":"6101aacf8ebc3e582b0096dd","slug":"due-to-heavy-rain-woman-injured-sadabad-news-ali269288845","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तेज बारिश से दीवार, छज्जा और टीनशेड गिरे, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तेज बारिश से दीवार, छज्जा और टीनशेड गिरे, महिला घायल
विज्ञापन
हाथरस : बारिश की वजह से कजरौठी में गिरी मकान की दीवार।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
तेज बारिश की वजह से बुधवार को हुई कई जगह दीवार और छज्जा गिरने की घटनाएं हुईं। इसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का उपचार कराया गया है। इधर, लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
गांव मंस्या खुर्द में बारिश से रामकुमार के मकान का छज्जा और टीनशेड गिर गया। हादसे में टीनशेड के नीचे दबकर रामकुमार की पत्नी रामवती घायल हो र्गइं। आनन-फानन परिजन रामवती को उपचार के लिए ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। सूचना पर लेखपाल महावीर सिंह ने भी स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी।
इधर, गांव कजरौठी में पन्नी प्रजापति पुत्र नेम सिंह के मकान की दीवार भी बारिश की वजह से गली में गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान गली में कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था। मौके पर ग्राम प्रधान महाराज सिंह भी पहुंच गए और घटना के संबंध में प्रशासन को जानकारी दी।