फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   due to heavy rain, woman injured

हाथरस : तेज बारिश से दीवार, छज्जा और टीनशेड गिरे, महिला घायल

Thu, 29 Jul 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
due to heavy rain, woman injured
हाथरस : बारिश की वजह से कजरौठी में गिरी मकान की दीवार। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

तेज बारिश की वजह से बुधवार को हुई कई जगह दीवार और छज्जा गिरने की घटनाएं हुईं। इसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का उपचार कराया गया है। इधर, लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
गांव मंस्या खुर्द में बारिश से रामकुमार के मकान का छज्जा और टीनशेड गिर गया। हादसे में टीनशेड के नीचे दबकर रामकुमार की पत्नी रामवती घायल हो र्गइं। आनन-फानन परिजन रामवती को उपचार के लिए ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। सूचना पर लेखपाल महावीर सिंह ने भी स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी।
विज्ञापन

इधर, गांव कजरौठी में पन्नी प्रजापति पुत्र नेम सिंह के मकान की दीवार भी बारिश की वजह से गली में गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान गली में कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना कोई भी गंभीर हादसा हो सकता था। मौके पर ग्राम प्रधान महाराज सिंह भी पहुंच गए और घटना के संबंध में प्रशासन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed