{"_id":"6ac4083173de9d4fd70e6c0b","slug":"dubai-based-company-siphons-off-us-1302-million-case-registered-against-directors-hathras-news-c-56-1-hts1004-155260-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुबई की कंपनी ने हड़पे 13.02 लाख अमेरिकी डॉलर, डायरेक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुबई की कंपनी ने हड़पे 13.02 लाख अमेरिकी डॉलर, डायरेक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 06 Oct 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
दुबई की एक कंपनी पर सलेमपुर स्थित अल्फा मिल्क फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के 13.02 लाख अमेरिकी डॉलर हड़पने का आरोप लगा है। इस मामले में अल्फा के डायरेक्टर इकबाल खान ने हसायन कोतवाली में दुबई की एफएसएल ट्रेडिंग लिमिटेड और उसके डायरेक्टरों सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार फरवरी 2023 में दुबई में आयोजित वर्ल्ड फूड एक्सपोज के दौरान इकबाल खान की मुलाकात एफएसएल ट्रेडिंग लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक धवन, उनकी पत्नी मंजुला धवन और बेटे दशरथ धवन से हुई थी। इसके बाद दोनों कंपनियों के बीच व्यापारिक संबंध शुरू हुए। वर्ष 2023 में छह टन और 2024 में 150 टन स्वीट क्रीमी मक्खन का कारोबार हुआ, जिसका भुगतान समय पर कर दिया गया था।
आरोप है कि वर्ष 2025 में एफएसएल ट्रेडिंग लिमिटेड ने कुल 1899 टन मक्खन के अलग-अलग परचेज ऑर्डर दिए। इनमें चार अप्रैल से 25 जुलाई 2025 के बीच पांच ऑर्डर के तहत 28 कंटेनरों में 672 मीट्रिक टन बटर सऊदी अरब की अलमराई कंपनी को भेजा गया। इसकी कुल कीमत लगभग 37.56 लाख अमेरिकी डॉलर थी। कंपनी को 15.19 लाख डॉलर एडवांस मिले, जबकि करीब 22.37 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान बकाया रह गया।
विज्ञापन
फर्जी लैब रिपोर्ट और माल दुबई ट्रांसफर करने का आरोप
अल्फा मिल्क फूड्स का आरोप है कि सऊदी अरब पहुंचने के बाद आरोपी कंपनी ने यूरोफिन लैब की कथित फर्जी रिपोर्ट दिखाकर माल को डिफेक्टिव बता दिया और बाकी का भुगतान रोक दिया, जबकि हाथरस स्थित अल्फा मिल्क के प्लांट में इंटरटेक लैब से कराए गए परीक्षणों में मक्खन के सभी टेस्ट पास हुए थे। आरोप है कि भुगतान रोकने के बाद मक्खन को सऊदी अरब से दुबई ट्रांसफर कर वहां बेच दिया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 31 जनवरी 2026 को जब अल्फा के डायरेक्टर दुबई गए, तो उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद जून 2026 में दबाव बनाकर एक सेटलमेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कराए गए और करीब 13.02 लाख अमेरिकी डॉलर हड़प लिए गए। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि इकबाल खान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए टीम गठित की गई है।