फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dry city's hand pump breaks, people worried

Hathras News: सूखे शहर के हैंडपम्प के हलक, लोग परेशान

Mon, 23 Jun 2025 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dry city's hand pump breaks, people worried
मुरसान गेट चौराहे पर खराब हालत में हैंडपंप। संवाद - फोटो : samvad
मोहल्लों व सार्वजनिक स्थलों पर लगे हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका में शिकायतों के बाबजूद नगर पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ हैं।
विज्ञापन

नहर पालिका क्षेत्र में कुल 2021 हैंडपंप है, इसमें से 600 हैंडपंप खराब पड़े हैं। यह आंकड़ा तो नगर पालिका के दस्तावेजों में दर्ज है, जबकि आलम यह है कि हर मौहल्लों में खराब हैंडपंप खडे़ हुए हैं। उमस भरी गर्मी में लाइट की कटौती होने पर शहर की जनता को एक मात्र हैंडपंप का सहारा रहता है, लेकिन खराब पड़े हैंडपंपों से जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन




केस 1

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सैंकड़ों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन बस स्टैंड के बाहर लगे दोनों हैंडपंप खराब पड़े हैं। एक की तो मशीन ही गायब है। यात्रियों को मजबूरी में दुकानों से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस 2

शहर का मुरसान गेट चौराहा जो शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक है, यहां चौराहे पर ही दो हैंडपंप लगे है, लेकिन दोनों खराब हैं। चौराहे पर खडे़ होकर पूरे दिन ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी परेशान रहते हैं।



केस 3

मोहनगंज तिराहे पर लगा हैंडपंप अधिकतर खराब पड़ा रहता है, नगर पालिका में शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। सार्वजनिक शौचालय भी बना हुआ है। पानी के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।



केस 4

मोहल्ला कंचन नगर भोजा नगला में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। गली के बाहर रोड पर लगा हैंडपंप काफी समय से खराब पडा है। जिससे वहां रहने वाले लोगों को गर्मी में बहुत परेशानी का सामना करना पडता है।



केस 5

शहर के सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने हैंडपंप खराब पड़ा हैं, जिसे कई महीने हो गए। यहां इंटर कॉलेज के अलावा डिग्री कॉलेज भी है। स्कूली बच्चों के अलावा राहगीरों को भी पीने का पानी न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।



केस 6

आगरा रोड स्थित गांव गिजरौली जो नए परिसीमन में नगर पालिका में शामिल हुआ है। यहां के लोगों को हैंडपंप खराब होने से काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। गांव में रोड किनारे स्थित पंचायत घर के सामने लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा हैं, गर्मी के मौसम मैंभी नगर पालिका द्वारा इसे ठीक नही कराया गया है।



बातचीत

शहर में हैंडपंप अधिकतर खराब पड़े हैं। नगर पालिका में कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। गर्मी में बहुत परेशानी हो रही है। - मुकुल, निवासी मुरसान गेट।

---

नगर पालिका प्रशासन को गर्मी आने से पहले ही हैंडपंप ठीक कराने चाहिए ,लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। गर्मी में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - टिल्लू ,निवासी मोहनगंज।


- नगर पालिका क्षेत्र में कुल 2021 हैंडपंप है, जिनमें से 600 हैंडपंप खराब हैं। जिन्हें जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। - रोहित सिंह, ईओ , नगर पालिका परिषद हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed