फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drums will be played in every home and Lohri will be lit.

Hathras News: घर-आंगन में ढोल बजेगा और जलेगी लोहड़ी

Tue, 13 Jan 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 13 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Drums will be played in every home and Lohri will be lit.
लोहड़ी के लिए पंजाबी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार की शाम को जिलेभर में घर-घर लोहड़ी जलाई जाएगी और गिद्दे व भांगड़े की धुनों पर लोग झूमते नजर आएंगे।
विज्ञापन

लोहड़ी को मुख्य रूप से नई ऋतु और फसलों के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर अग्नि को साक्षी मानकर मूंगफली, रेवड़ी, तिल, मक्का और पॉपकॉर्न अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और आने वाला वर्ष खुशहाल रहता है। जिन परिवारों में इस वर्ष बेटे का जन्म हुआ है या बेटे की शादी हुई है, उनके यहां लोहड़ी का उत्सव और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे घरों में रिश्तेदारों और मित्रों को आमंत्रित कर विशेष आयोजन किए जाएंगे। महिलाएं पारंपरिक पंजाबी गीत गाएंगी, वहीं युवक भांगड़ा कर उत्सव का आनंद लेंगे। शहर की नेहरू कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, पंजाबी क्वार्टर, त्रिपुरारी नगर, लेबर कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाने की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही लोग खुले स्थानों पर लोग एकत्रित होंगे और ढोल की थाप पर गिद्दा-भांगड़ा करेंगे। पंजाबी समाज के लोगों का कहना है कि लोहड़ी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस दिन लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। साथ ही नई फसल के लिए ईश्वर का धन्यवाद भी किया जाता है।


हरवंश व ज्योति के परिवार में होगा विशेष आयोजन
शहर की नेहरु कॉलोनी निवासी हरवंश अरोड़ा व ज्योति अरोड़ा के परिवार के लिए इस साल की लोहड़ी अहमियत रखती है। इस साल 30 नवंबर को बेटे तनिश अरोड़ा का विवाह प्रियांशी अरोड़ा के साथ हुआ है। ऐसे में उनके परिवार मेें लोहड़ी त्योहार जोर-शोर से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed