फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drug addiction is dangerous, we have to stay away from it: ADG

नशा घातक है, इससे दूरी बनानी होगी : एडीजी

Wed, 27 Nov 2024 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 27 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is dangerous, we have to stay away from it: ADG
पुलिस विभाग की ओर से नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि नशा समाज और सेहत दोनों के लिए घातक है। इससे दूरी बनानी होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया। एडीजी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में सभी जिलों में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम उठाना है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव व उससे होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से कहा कि बच्चों से खुलकर बातें करें। बच्चों में किसी प्रकार की हीन भावना उत्पन्न न होने दें। इस दौरान डीएम राहुल पांडेय, एसपी निपुण अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रकाश डिसूजा सहित कई अधिकारी स्कूल प्रशासन व अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed