Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Driver's son-in-law arrived to inspect, investigation started

Hathras News: निरीक्षण करने पहुुंचा वाहन चालक का दामाद, जांच शुरू

Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Driver's son-in-law arrived to inspect, investigation started
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वाहन चालक का दामाद निरीक्षण करने सहपऊ ब्लॉक के नगला रामचंद्र के विद्यालय में जा पहुंचा। बातचीत के दौरान पोल खुलने पर आरोपी विद्यालय से भाग खड़ा हुआ। बीएसए ने इस मामले में बीईओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


रामप्रकाश विभाग में वाहन चालक के तौर पर कार्यरत हैं। सहपऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला रामचंद्र के शिक्षक ने बीएसए को फोन पर सूचना दी कि बृहस्पतिवार की सुबह 7:15 बजे रामप्रकाश का दामाद विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गया। विद्यालय स्टाफ ने जब आरोपी से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

सच्चाई खुलने पर आरोपी स्कूल से भाग खड़ा हुआ। विद्यालय के शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीएसए स्वाति भारती ने खंड शिक्षाधिकारी सहपऊ को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मामले की जांच के लिए बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में आरोप सिद्ध होने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- स्वाति भारती, बीएसए हाथरस।
-
इनसेट-
54 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों का वेतन रोका
हाथरस। प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 54 शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों का अनुपस्थिति के दिनांक का वेतन बीएसए स्वाति भारती ने रोक दिया है। बीएसए ने इन सभी को एक सप्ताह के अंदर अनुपस्थिति के कारण के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में सभी बीईओ को आदेश जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed