फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drain diverted for MLA's bungalow; women gheraoed the EO's vehicle.

Hathras News: विधायक की कोठी के लिए मोड़ दी नाली, महिलाओं ने ईओ की गाड़ी घेरी

Tue, 01 Sep 2026 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Drain diverted for MLA's bungalow; women gheraoed the EO's vehicle.
ईओ की गाड़ी के आगे बैठीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
अलीगढ़ रोड पर एलआईसी वाली गली में मनमाने ढंग से सड़क व नाली निर्माण कराने के विरोध में सोमवार को विवेकानंद नगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा विधायक के घर के बाहर लोगों ने हंगामा काटा। महिलाएं अलीगढ़ रोड पर ईओ की गाड़ी के आगे बैठ गईं और विधायक व नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक हंगामा चला। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद काम रुकवाया गया। बीच सड़क पर बनाई जा रही नाली को बंद कराया गया। विवेकानंद नगर में एलआईसी भवन के पीछे भाजपा की सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का आवास है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि इस गली की सड़क वर्ष 2022 में नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था।
विज्ञापन

सड़क पूरी तरह ठीक थी और कहीं से टूटी नहीं थी। अचानक कुछ दिन पहले सड़क को ऊंचा करने का हवाला देकर उखाड़ दिया गया और वहां लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स ट्रैक्टरों में भरकर ले जाई गईं। इसके बाद दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाली का रुख मोड़ने से शुरू हुआ विवाद
विवाद की मुख्य वजह नाली के डायवर्जन को बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर विधायक के आवास के शुरुआत और अंत तक नाली को बीच रास्ते से काटकर दूसरी तरफ की नाली में डायवर्ट कर दिया गया। विधायक की कोठी के आगे पानी न भरे, इसलिए ऐसा किया गया है। सड़क और नाली को पीछे से करीब नौ इंच ऊंचा किया जा रहा है। इससे पीछे गलियों में पानी भरने लगा है, जो लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।

ईओ की गाड़ी के आगे बैठे प्रदर्शनकारी
हंगामे की जानकारी पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व ईओ नगर पालिका रोहित सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान ईओ से लोगों की नोकझोंक भी हुई। आश्वासन देने के बाद ईओ वापस लौटने लगे और गाड़ी में बैठ गए। इस पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और अलीगढ़ रोड पर उनकी गाड़ी को घेर लिया। नारेबाजी करती हुईं महिलाएं गाड़ी के आगे बैठ गईं। करीब 45 मिनट तक ईओ की गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। ईओ के घेराव की जानकारी पर और पुलिस बल बुलाया गया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर व नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नारेबाजी कर रहीं महिलाओं को समझाया।

ढाई घंटे चला विरोध, जेसीबी से खोली गई नाली
महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि समस्या के बारे में पहले भी ईओ से लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार परेशान होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। करीब ढाई घंटे तक चले इस भीषण प्रदर्शन और हंगामे के बाद नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके बाद डायवर्ट की गई नालियों को मिट्टी से ढंका गया और बंद नालियों को खोलकर जलभराव का अस्थायी समाधान कराया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
---
क्षेत्रीय लोगों ने मिलने का समय मांगा है। मैंने कल मिलने का समय दिया है। हम तो जनता के प्रतिनिधि हैं। हम तो लोगों के हित में ही काम कराते हैं। पूरे प्रकरण से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। नगर पालिका परिषद कार्य करा रही है। जो महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, उन्हें खुद यह मालूम नहीं है कि वह विरोध क्यों कर रही हैं।

-अंजुला माहौर, विधायक सदर, भाजपा

सड़क व नाली निर्माण के लेवल के बारे में लोगों की शिकायत थी। विरोध को देखते हुए काम रुकवा दिया गया है। जेई को तकनीकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है। समस्या को दूर कराने के बाद काम कराया जाएगा।
-रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed