फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dr. Bhim rao ambedkar anniversary celebrated

धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

Tue, 14 Apr 2020 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhim rao ambedkar anniversary celebrated
बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता तपन। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दिन कई जगहों पर बाबा साहब के छवि चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
सादाबाद कोतवाली पर अंबेडकर जयंती के मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने उनके छविचित्र पर माल्यापर्ण किया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक रामगोपाल यादव, देवदत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने किया बाब साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने भी अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होने कहा कि बाबा सहाब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होने विषम परिस्थितियों में संघर्ष कर न केवल उच्च शिक्षा ग्रहण की, बल्कि समाज को भी शिक्षित किया। उन्होने गुनगुनाते हुए कहा कि आज का दिन है बड़ा महान, बनकर सूरज चमका इक इंसान, कर गए सबके भले का ऐसा काम, बना गए हमारे देश का संविधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवियों ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
हिंदी साहित्य सेवा संघ के सचिव व वरिष्ठ कवि रामबाबू पिप्पल ने अपने परिवार के साथ घर पर ही लॉक डाउन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस मनाया। उन्होने कहा कि बाबा भीम को घर पै कर स्मरण नमन, मनाएं जन्म उत्सव, होकर खूब मगन। इस दौरान मौजूद कवि गुड्डी, उदय प्रताप सिंह, मनोज कुमार आदि ने बाबा साहब को महान विद्वान, समाज सुधारक बताया।

बाबा साहब ने जीवनभर समानता के लिए किया संर्घष
भाजपा आरोग्य निधि विभाग के जिला संयोजक तपन जौहर ने 20 वीं शताब्दी के श्रेष्ठ चिंतक, ओजस्वी लेखक, यशस्वी वक्ता, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनके छविचित्र पर माल्यापर्ण किया। उन्होने कहा कि अंबेडकर साहब ने जीवनभर समानता के लिए संघर्ष किया। इसके अलावा मोहल्ला पोखरवाला व नगला केसरी में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर भगवती प्रसाद, राजेश किंग, रामबाबू, विपिन कुमार, रामदास, सुरेशचंद्र आदि थे।

बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा।

बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed