{"_id":"697d1e086499041dd1079d28","slug":"dr-alok-of-nagla-maiya-got-success-in-fmge-hathras-news-c-56-1-sali1016-143924-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगला मैया के डॉ. आलोक ने एफएमजीई में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगला मैया के डॉ. आलोक ने एफएमजीई में पाई सफलता
Sat, 31 Jan 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
गांव नगला मैया के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह के पुत्र डॉ. आलोक बधौतिया ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉ. आलोक की सफलता से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
डॉ. आलोक ने बताया कि उन्हें यह उपलब्धि माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुओं के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से मिली है। कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें।
डॉ. आलोक ने वर्ष 2025 में यूक्रेन की टर्नाेपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उन्हें बधाई देने वालों में राजवीर सिंह, यादवीर सिंह, विजय कौशिक, दीपू चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी, रिंकू सिंह, सौदान सिंह मैनेजर, राजेंद्र प्रधान, प्रमोद चौधरी, भूरा चौधरी आदि शामिल हैं।