फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dozens found dead in pond water turtles in Ghchauli

गहचौली में तालाब के पानी में मृत मिले दर्जनों कछुए  

Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद। नदियों के बाद अब गांव-देहात में बने तालाबों का पानी भी जहरीला होता जा रहा है। सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत गहचौली के मजरा नगला वनिका में बने एक तालाब में शनिवार एवं रविवार को दर्जनों की संख्या में कछुए मृत व सड़ी गली अवस्था में पाए गए। मृत कछुओं के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


गांव नगला वनिका में एक तालाब बना हुआ है। इस तालाब में गांव का पानी एकत्रित होता है। पानी बहुत ही अधिक गंदा और बदबूदार है। शनिवार को ग्रामीणों ने इस तालाब एवं तालाब के बाहर कई कछुओं को मृत पड़े देखा। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान उपवेन्द्र सिंह को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने मौके पर वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की टीमों को गांव पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद रविवार को वहां वन क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ पहुुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि तालाब में पानी बहुत ही गंदा था। तालाब में छह कछुए मृत अवस्था में मिले हैं। संभवत: इन कछुओं की मौत तालाब के गंदे पानी की वजह से ही हुई है। तालाब के पानी का सैंपल भी ले लिया गया है। मृत कछुओं के शवों को कब्जे में लेकर डायरेक्टर वाइल्ड लाइफ एसओएस आगरा को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कछुओं की मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होने गांव वालों को भी हिदायत दी कि तालाब का पानी किसी उपयोग में न लाएं और जानवरों को भी इस तालाब के पानी को न पीनेें दें। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed