फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Don't share any details on phone call says SP

फोन पर बैंक खातों की निजी जानकारी साझा न करें : एसपी

Tue, 19 Jan 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Don't share any details on phone call says SP
साइबर कवच कार्यक्रम के दौरान एसपी को बुके देकर स्वागत करते प्रेम रघु कॉलेज के प्रबंधक। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित प्रेम रघु आयुर्वेदिक कालेज हाथरस में सोमवार को ऑपरेशन साइबर कवच के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी विनीत जायसवाल ने साइबर अपराधों से बचने के लिए इंटरनेट बैंकिंग के सुरक्षित प्रयोग के बारे में जानकारी दी। एसपी ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अन्य लोगों से कहा कि जब भी आप एटीएम बूथ में लेनदेन के लिए जाएं तो यह सुनिश्चित कर लें कि अंदर कोई मौजूद नहीं है। अपने पिन नंबर को छिपा कर अंकित करें। वित्तीय संस्था के नाम से फोन करने वालों को किसी भी हाल में अपनी निजी जानकारी न दें। ऐसा करके आप ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
एसपी नेे कहा कि स्मार्टफोन का प्रयोग करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें प्राइवेसी ऑप्शन लगा हो जिससे कोई आपके फोन का गलत इस्तेमाल न कर सके। किसी भी एप को इंस्टॉल करते समय उसकी नियम एवं शर्तों का भली-भांति अवलोकन करें। ई-मेल के जरिये आए किसी लिंक को खोलने से पूर्व उसकी विश्वसनीयता को परख लें। एसपी ने कहा कि पॉलिसी फ्रॉड के मामले बहुत हो रहे है।
विज्ञापन

कोई अज्ञात व्यक्ति बीमा कंपनी का नाम लेकर आपको फोन करके आपकी निजी जानकारियां व पॉलिसी नंबर बताकर आपसे वित्तीय जानकारियां लेने का प्रयास करता है तो आपको ऐसे फ्रॉड से बचना है। किसी भी दशा में फोन पर अपने बैंक खाते की निजी जानकारी साझा न करें। कार्यशाला के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर एसपी ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। उसके बाद सभी को साइबर कवच अभियान की बुकलेट उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर सीओ सिटी रुचि गुप्ता, कोतवाली निरीक्षक हाथरस सदर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed