फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dolly won first place in 400 meter race

Hathras News: चार सौ मीटर दौड़ में पहले स्थान पर डॉली ने मारी बाजी

Mon, 13 Jan 2025 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dolly won first place in 400 meter race
स्वामी विवेकानंद जयंती को लेकर जिला खेल स्टेडियम में प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य 400 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता थी। खेेलो इंडिया के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं की शुरुआत उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने की। बालिका 400 मीटर दौड़ में जिले के कई तहसीलों से आईं खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम स्थान डॉली, करीमा द्वितीय, ममता व काजल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही खेलो इंडिया फुटबॉल मैच कराया गया। विजेता खिलाड़ियों को अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र कलेक्ट्रेट तोशीष कुमार ने मेडल पहलाकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा जिला खेल कार्यालय ने सीनियर महिला वर्ग कबड्डी का चयन, ट्रायल प्रतियोगिता कराई। इसमें चयनित महिला खिलाड़ी 15 जनवरी को मंडलीय चयन, ट्रायल्स में अहिल्या बाईं होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में निशा बघेल, ममता कुमारी, करीमा, संध्या, प्रियंका, सपना भारती, गार्गी चौधरी, खुशी, खुशी राणा, अंजू के साथ आरक्षित श्रेणी में सुमन व स्मृता सिंह का चयन किया गया। चयन कुमारी वर्षा रानी व गगनदीप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed