{"_id":"69c1a9833f423bc0b109e9e4","slug":"dogs-turn-vicious-claiming-300-victims-every-day-hathras-news-c-56-1-hts1004-146231-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुत्ते हुए खूंखार, हर दिन 300 को बना रहे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुत्ते हुए खूंखार, हर दिन 300 को बना रहे शिकार
Tue, 24 Mar 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने के लिए लगी कतार। संवाद
- फोटो : Samvad
गलियों में घूम रहे निराश्रित कुत्तों की दहशत कम नहीं हो रही। जिले में कुत्ते रोजाना 300 लोगों को शिकार बना रहे हैं। पिछले 20 दिनों में जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) के प्रयोग में 100 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
होली से पहले जहां 150 से 170 एआरवी का औसत, वहीं अब यह बढ़कर 300 के पार हो चुका है। लगातार बढ़ रहे मामलों से जिला अस्पताल प्रशासन भी चिंतित है। सोमवार को जिला अस्पताल खुलने से पहले ही एआरवी के लिए मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे तक ओपीडी के कक्ष संख्या दो व एआरवी इंजेक्शन कक्ष के बाहर लंबी कतार लग गई।
पूरे दिन में 375 एआरवी इंजेक्शन लगाए गए। इनमें 142 नए मामले रहे, जिनमें से 89 कुत्तों के हमले के थे। इनमें भी बच्चों की संख्या अधिक रही। जनवरी 2026 से अब तक 1252 एआरवी लगाई जा चुकी हैं, जबकि 2025 में जिला अस्पताल में पूरे साल में 44,684 एआरवी लगाई गईं थीं।
विज्ञापन
इमरजेंसी में भी पहुंचे कुत्ता काटने के मामले
जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के बाद दोपहर दो बजे के बाद इमरजेंसी में कुत्ता काटने के मामले पहुंचे। देर शाम तक सात लोगों को एआरवी इंजेक्शन लगाए गए। इससे पहले शनिवार दोपहर से लेकर रविवार रात तक 28 लोगों को एआरवी दिए गए।
संख्या नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं
निराश्रित कुत्तों की संख्या नियंत्रण के प्रयास केवल कागजों तक सीमित हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद जिम्मेदारी तय कर दी गई है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। गलियों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक कुत्तों की भरमार है। ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी जिला पंचायतराज अधिकारी और नगर निकायों की जिम्मेदारी संबंधित अधिशासी अधिकारी की है। नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र में छह करोड़ की लागत से एबीसी सेंटर भी बनाया जाना है, लेकिन बोर्ड से अभी प्रस्ताव भी पास नहीं हुआ है।
10 साल के बेटे पर कुत्ते ने हमला किया है। घर से निकला ही था कि रास्ते में कुत्ते ने पैर पकड़ लिया। इंजेक्शन लगवाना है। काफी भीड़ लगी हुई है। तीन घंटे से कतार में लगे हैं।
-हुकुमचंद्र, बालापट्टी
गांव में कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं। छह साल के बच्चे पर शनिवार को कुत्ते ने हमला किया। एक इंजेक्शन लगवा चुके हैं, दूसरा लगना है, लेकिन यहां काफी लंबी कतार लगी है। एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
-रमेशचंद्र, भोजपुर
होली के बाद से अचानक कुत्ता काटने के मामले बढ़े हैं। प्रभावित लोगों की संख्या दोगुनी हो गई। एआरवी के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में हैं, लेकिन भीड़ को देखते हुए और डिमांड भेजी जा रही है।
-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस