फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dogs becoming ferocious in summer making people prey

Hathras News: गर्मी में खूंखार हो रहे कुत्ते, बना रहे लोगों को शिकार, रोजाना करीब 70 लोग एआरवी लगवा रहे लोग

Sat, 29 Apr 2023 03:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 03:35 AM IST
सार

शहर से लेकर देहात तक यह कुत्ते गलियों में घूमते रहते हैं। कुत्तों के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं। वहीं रात के समय सड़कों पर आवारा कुत्तों का पहरा रहता है। यह कुत्ते सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। पैदल चलने वाले लोगों को तो कुत्ते आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं।

विज्ञापन
Dogs becoming ferocious in summer making people prey
कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी बढ़ने से कुत्ते हिंसक हो रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आए-दिन इन आवारा कुत्तों के हमलों में लोग घायल होकर उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। रोजाना करीब 70 लोग कुत्ते और बंदरों के हमले में घायल होकर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक यह कुत्ते गलियों में घूमते रहते हैं। कुत्तों के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं। वहीं रात के समय सड़कों पर आवारा कुत्तों का पहरा रहता है। यह कुत्ते सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। पैदल चलने वाले लोगों को तो कुत्ते आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। कुत्तों के हमले में घायल होकर बड़ी संख्या में बच्चे बूढ़े और जवान एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इधर, शहरी क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। काफी लोग आए दिन बंदरों के हमले में घायल हो जाते हैं। जिला अस्पताल के एआरवी कक्ष में एआरवी लगवाने वाले मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन


कुत्ता काटे तो क्या करें
कुत्ता काटने पर घाव को साबुन और पानी से साफ करें। घाव पर एंटीबायोटिक क्रीम लगा लें। देसी दवाओं व जड़ी बूटियों के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल चिकित्सक के पास लेकर जाएं। एआरवी जरूर लगवाएं। लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को कुत्ते ने काट लिया है। एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल आई हूं। इंजेक्शन लगवाने के बाद घर चली जाऊंगी। -माला देवी, तीमारदार

बच्चे को बंदर ने काट लिया है। एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल आया हूं। इंजेक्शन लगवाकर घर चला जाऊंगा। -जतिन, तीमारदार
तापमान बढ़ने से कुत्तों का व्यवहार बदल जाता है। इससे कुत्ते हिंसक हो जाते हैं। हिंसक कुत्ते लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 70 लोग एआरवी लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुत्ते या बंदर के काटने पर एआरवी जरूर लगवाना चाहिए। देसी दवाओं के चक्कर में नहीं पड़ना चहिए।  -डॉ.सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed