फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dogs became ferocious, killed 145 people.

Hathras News: कुत्ते हुए खूंखार, 145 को बनाया शिकार

Tue, 10 Feb 2026 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 10 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dogs became ferocious, killed 145 people.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। सीएचसी पर 158 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई। इनमें से 145 को कुत्तों ने काटा था, जबकि 10 मरीज बंदर और तीन बिल्ली के शिकार थे।
विज्ञापन

दिन भर में यहां कुल 451 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज कुत्तों के काटने के थे। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में कुत्तों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, क्योंकि इस समय वे भोजन की तलाश में इधर-उधर ज्यादा घूमते हैं और आक्रामक हो जाते हैं। इसी कारण कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने की स्थिति में लोग घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत घाव को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस मौके पर फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed