फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Documents will have to be updated in Aadhaar of 10 years or older

10 वर्ष या उससे पुराने आधार में कराने होंगे दस्तावेज अपडेट

Mon, 17 Oct 2022 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Documents will have to be updated in Aadhaar of 10 years or older
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिले में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 10 वर्ष या उससे अधिक वर्ष पुराने आधारों में दस्तावेज अपडेट कराने होंगे, जिससे भविष्य में कार्डधारक को सभी योजनाओं को लाभ लगातार मिलता रहे।
अभियान के तहत जिले में इस काम के लिए आठ केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इन पर पहुंचकर आधार कार्डधारक अपने आधार में दस्तावेजों को अपडेट करा सकेंगे। जिलाधिकारी रमेश रंजन बताया कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसलिए इसका अपडेटेशन होना जरूरी है।
विज्ञापन

अगर आपका आधार अपडेट होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। डीएम ने बताया कि अगर आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए हैं तो नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपडेट जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि जिले में आधार अपडेट के लिए 79 आधार केंद्र संचालित हैं। विशेष अभियान के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार संशोधन केंद्र आनंद टाकीज सिकंदराराऊ रोड हाथरस, आधार संशोधन केंद्र तुलसी सीएससी कोतवाली चौराहा बिजाहरी सासनी, आधार संशोधन केंद्र गौतम सीएससी अपोजिट रोडवेज बस स्टैंड सादाबाद, आधार संशोधन केंद्र दीप्ती सीएससी सेंटर एसआर कांप्लेक्स सादाबाद, आधार संशोधन केंद्र शर्मा सीएससी गुदेशद्वार सादाबाद, आधार संशोधन केंद्र सीएससी नगला बैरू सादाबाद, आधार संशोधन केंद्र कपिल सीएससी सहपऊ थाने के सामने सहपऊ, हरीश सीएससी हाथरस रोड सिकंदराराऊ को चयनित किया गया है। इन केंद्रों पर आधार में दस्तावेज अपडेट करा सकते हैं। प्राधिकरण के अनुभाग अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आधार दो प्रकार से अपडेट करा सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर पते एवं पहचान का वैध प्रमाण अपलोड कर सकते हैं। दूसरा अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आप अपने आधार में अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed