{"_id":"678404fd4de63af17808a796","slug":"doctors-removed-the-bullet-from-the-girl-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को गोली लगने से मौत: चिकित्सकों ने निकाली युवती को लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को गोली लगने से मौत: चिकित्सकों ने निकाली युवती को लगी गोली, हालत गंभीर
Sun, 12 Jan 2025 11:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:38 PM IST
सार
मकान के बंद कमरे में सिपाही का शव मिला था। उसे गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल युवती पास में ही पलंग पर पड़ी हुई थी। इस मामले में मृतक सिपाही के परिजनों ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही कुलदीप भाटी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर मोहल्ला श्यामनगर में किराए पर रहने वाले सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने से मौत के मामले में गंभीर रूप से घायल युवती के सीने से गोली निकाल ली गई है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मोहल्ला श्यामनगर में किराए के मकान में बंद कमरे में सिपाही का शव मिला था। उसे गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल युवती पास में ही पलंग पर पड़ी हुई थी। इस मामले में मृतक सिपाही के परिजनों ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं घायल युवती का दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को युवती के होश में आने का इंतजार है। होश में आने पर पुलिस युवती से पूछताछ करेगी। तभी इसका खुलासा होगा कि आखिर उस दिन बंद कमरे में हुआ क्या था। इस संबंध में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि युवती को लगी गोली निकाल ली गई है। युवती को आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन