{"_id":"618ebaa05cbafb0e021bc989","slug":"do-not-give-certificate-of-vaccination-hathras-news-ali278010059","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टीकाकरण का प्रमाणपत्र न देने वालों को वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टीकाकरण का प्रमाणपत्र न देने वालों को वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों और मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराते हुए प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने की दशा में विभागाध्यक्ष सहित समस्त कर्मचारियों का आगामी माह का वेतन रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी आरओ को मतदेय स्थल पर इंटरनेट की व्यवस्था के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुनरीक्षण कार्य में प्रगति लाने के लिए समय-समय पर सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर और बीएलओ द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न किए जाने की दशा में उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान, कोटेदार और पंचायत सेवक के माध्यम से समस्त ग्रामों में लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराते हुए और फॉर्म भरने के लिए आवश्यक प्रपत्र के बारे में लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए।
उन्होंने आरओ व एआरओ को संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का सीओ के साथ भ्रमण करते हुए सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह को कंट्रोल रूम को सुचारु रूप से संचालित करते हुए पुनरीक्षण का डेटा बीएलओ से प्राप्त करने एवं कार्मिक सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को सौंपे गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने के निर्देश दिए। संवाद