फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM went door-to-door in the villages and asked the people

डीएम ने गांवों में घर-घर जाकर लोगों से पूछा हालचाल

Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
DM went door-to-door in the villages and asked the people
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव धाधऊ एवं मढ़ाभोज का निरीक्षण किया। डीएम ने गांव धाधऊ पहुंचकर कोरोना से जान गंवाने वालों के यहां पहुंचकर परिजनों व पड़ोसियों के सैंपलिंग की जानकारी ली। प्रधान से सैनिटाजेशन एवं साफ सफाई के बारे में पूछताछ की।
प्रधान सुरेश चंद्र ने बताया कि गांव में कोरोना से हुई मौत के बाद उसके परिजनों एवं पड़ोसियों के कोरोना की जांच की गई जिसमें मृतक की मां एवं पड़ोस की एक 12 साल की किशोरी संक्रमित मिली। उन्होंने बताया कि गांवों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने गांव मढ़ाभोज का दौरा किया। इस गांव में डीएम ने कई घरों में जाकर लोगों के हालचाल पूछे और लोगों से गांव के लिए बनाई गई निगरानी समिति के सदस्यों की जानकारी ली। निगरानी समिति में गांव की आंगनबाड़ी, आशा, क्षेत्रीय लेखपाल एवं ग्राम सचिव सदस्य बनाए है जो समय-समय पर गांव के सभी घरों में जाकर लोगों की जांच करेंगे और मेडिकल किट भी स्वास्थ्य केंद्रों से लाकर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समिति को जो भी सदस्य इस कार्य में लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्रधान चंदन शर्मा ने डीएम को बताया कि निगरानी समिति के सदस्य सही काम कर रहे हैं। प्रधान ने गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने के डीएम से अपील की।

इस पर डीएम ने इस समस्या का शीघ्र ही निदान करने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन, डॉ. एके वार्ष्णेय, सचिव प्रेम कुमार, एडीओ पंचायत राजीव कुमार के साथ क्षेत्रीय लेखपाल एवं अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed