फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM-SP hearing in Samadhan diwas

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें

Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM-SP hearing in Samadhan diwas
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम रमेश रंजन एवं एसपी विनीत जायसवाल। संवाद - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में किया गया। हालांकि डीएम एक घंटे की देरी से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ समाधान दिवस में पहुंचे। एक घंटे बैठने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे चले गए। उनके जाने के बाद एक-एक करके अन्य अधिकारी भी चले गए। समाधान दिवस में कुल 67 शिकायतें आईं। इनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
अफसरों के जाने के बाद एसडीएम विजय कुमार शर्मा ने समाधान दिवस की कमान संभाली। समाधान दिवस में राजस्व की 25, पुलिस की 10, दिव्यांग कल्याण की छह, बिजली की पांच, कृषि की चार शिकायतें आईं। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबधित विभागों को भेजा गया है।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि कोई भी शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए, लेकिन लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद्र शर्मा ने इगलास रोड स्थित अपने खेत में नालियों का पानी जाने की शिकायत दूसरी बार समाधान दिवस में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व दो फरवरी को उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके निस्तारण के संबंध में दी गई आख्या में कहा गया कि खेत में मिट्टी का बांध लगाकर पानी को रोक दिया गया है, लेकिन मौके पर स्थिति यथावत बनी हुई है। उन्होंने आपत्ति की तो शिकायत को टालमटोल करते हुए अन्यत्र भेज दिया गया।
सांदलपुर के ग्रामीणों ने आम रास्ते पर मकान बनाने की शिकायत की। लुटसान की विधवा महिला मीरा देवी ने प्लॉट पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की। समामई के माजरा नगला हरिया की विकलांग विमला देवी ने पांच वर्ष से पेंशन न मिलने, गांव सठिया के मुकेश कुमार ने किसान सम्मान निधि का पैसा न मिलने की शिकायत की है।

कार्यक्रम में सीडीओ आरबी भास्कर, पीडी एके मिश्रा, एसडीएम विजय कुमार शर्मा, तहसीलदार ज्योत्स्ना सिंह, नायब तहसीलदार रामगोपाल, सीएमओ चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीओ रुचि गुप्ता, डीपीओ डीके सिंह, सीडीपीओ राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed