{"_id":"631b8f71238c3a5e0d27ab6d","slug":"dm-ordere-to-suspend-nayab-nazir-sadabad-news-ali3000188113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर नायब नाजिर को निलंबित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर नायब नाजिर को निलंबित करने के निर्देश
विज्ञापन
अभिलेखागार व लेखपाल कक्ष का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रमेश रंजन। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तहसील का निरीक्षण किया। परिसर में सफाई, रिकार्ड को अद्यावधिक रखने, शासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जन सुविधाओं पर ध्यान देने और जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान लापरवाही बरतने पर नायब नाजिर को निलंबित करने के निर्देश दिए। डीएम ने तहसील परिसर में पान मसाले खाने पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसील का निरीक्षण के दौरान न्यायालय तहसीलदार कक्ष, नायब तहसीलदार कक्ष, न्यायालय कक्ष, कलेक्शन रिकार्ड रूम, रजिस्ट्रार कानूनगो, अभिलेखागार, संग्रह, नजारत, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष में आरसी, मिसिलबंदी, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पासबुक, संबंधित रजिस्टर एवं रिकार्ड आदि पटलों का मुआयना किया।
एसडीएम को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभिलेखागार कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस्ता खुलवाकर सूची से मिलान किया। संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान वसूली की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली की कार्रवाई नियमित रूप से करने तथा संबंधित के विरुद्ध आरसी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में पान, गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन का सख्तीपूर्वक प्रतिबंधित करने के लिए स्पष्ट हिदायत देते हुए साफ सफाई के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।