{"_id":"5f3187048ebc3e3cd87da303","slug":"dm-got-anger-due-to-low-recovery-ask-to-action-hathras-news-ali240890012","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वसूली पर डीएम ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जनपद में करकरेत्तर, राजस्व कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी नेे विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, करकरेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व वसूली न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्ट देने को कहा। मुख्यमंत्री संदर्भ, आईजीआरएस तथा राजस्व वाद आदि के लंबित मामलों को समयबद्ध निस्तारण हेतु अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।
उन्होंने सभी एसडीएम से तहसीलों के बड़े 10 बकायेदारों पर कार्रवाई करने व आरसी का मिलान करते हुए वसूली करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आरसी का मिलान करते हुए पोर्टल पर अवश्य अपलोड कर देें। सभी विभाग अपने स्तर से आरसी का मिलान करने के निर्देश दिए। यदि आरसी का मिलान शीघ्र नहीं किया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी तथा आरसी संबंधित विभाग को वापस कर दी जाएगी। मानक के अनुरूप अमीनों द्वारा कम वसूली किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अमीनों के विरूद्व तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने में अधिकारियों/कर्मचारियों रूचि न लेने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यालयों में आने वाले लोगों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने को कहा। वाणिज्य, स्टांप देय, आबकारी, परिवाहन, तथा नगर विकास में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। नगर विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका सिकंदराराऊ तथा नगर पंचायत सादाबाद, मैडू, पुरदिल नगर, सहपऊ में 10 प्रतिशत से कम वसूली होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर पालिका तथा नगर पंचायतों में वसूली पंजिका तैयार करने के निर्देश दिए। नियमित रूप से साफ सफाई कराते हुए कूड़े के ढेरों को हटाने के निर्देश भी डीएम ने दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को चकरोड/नाली से संबंधित शिकायतों के लिए अलग से शिकायत पंजिका तैयार करते हुए नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्देश प्राप्त हुए थे कि जिनको पूर्व में पट्टे आवंटित किए गए हैं, यदि उनकी समय अवधि पूरी हो गई है तो उनको तत्काल खाली कराते हुए कब्जे में लेने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम हाथरस रामजी मिश्र, एसडीएम सासनी राजकुमार सिंह यादव, एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार, एसडीएम सि0राऊ विजय शर्मा, ओसी कलेक्ट्रट, समस्त तहसीलदार, ईडीएम मनोज उपाध्याय, समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, नगर पंचायत व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेे।