{"_id":"648457f6470d319c8e04ab45","slug":"dm-found-the-condition-of-sports-stadium-to-be-bad-expressed-displeasure-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीएम को स्पोर्ट्स स्टेडियम के हालत मिली बदहाल, जताई नाराजगी, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीएम को स्पोर्ट्स स्टेडियम के हालत मिली बदहाल, जताई नाराजगी, दिए निर्देश
Sat, 10 Jun 2023 04:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:31 PM IST
सार
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने एवं मैदान के चारों ओर घास तथा झाड़ियां खड़े होने पर नाराजगी जताई। बेहतर ढंग से साफ सफाई कराने एवं झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण करती हाथरस डीम अर्चना वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के मथुरा रोड स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं बेहतर रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने एवं मैदान के चारों ओर घास तथा झाड़ियां खड़े होने पर नाराजगी जताई। बेहतर ढंग से साफ सफाई कराने एवं झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम अर्चना वर्मा ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को स्टेडियम में प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए हेलोजन लाइट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फुटबॉल कोच ने जानकारी दी कि यहां पर जो खिलाडी आते हैं, उनमें से कुछ आपस में झगड़ा करते हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत गार्ड की तैनाती की जाने के निर्देश दिए। रनिंग ट्रैक पर गड्ढे एवं कंकड़ आदि पड़े हुए पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ट्रैक पर से कंकड़ आदि को हटाते हुए गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्टेडियम में बने शौचालय के रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने शौचालयों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों से बेहतर सुविधाएं एवं नए खेलों के लिए सुझाव भी प्राप्त किए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, फुटबॉल कोच आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन