फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM 342 complaints were in court

डीएम के दरबार में आईं 342 शिकायतें

Wed, 08 Jun 2016 12:13 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
DM 342 complaints were in court
भीषण गर्मी में भी फरियादियों का तांता लगा रहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सासनी। तहसील सदर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। राजस्व, बिजली एवं राशन की शिकायतें छाई रहीं। डीएम ने पिछले तहसील दिवस में मिली शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। दिन भर में कुल 342 शिकायतें मिलीं। 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


प्राप्त शिकायतों में 100 राजस्व, 36 विकास, 25 पुलिस, 35 सप्लाई, 28 विद्युत, 18 पंचायतराज, पांच स्वास्थ्य, पांच शिक्षा, 15 जल निगम, 12 सिंचाई और 11 समाज कल्याण की शिकायतें शामिल हैं। सुबह से ही फरियादी तहसील परिसर में एकत्रित होते रहे। भीषण गर्मी में भी फरियादियों का तांता लगा रहा। ग्राम लढ़ौता के भूपेंद्र प्रताप ने गाटा संख्या-759, 760, 762 जो पोखर है, पर मकान बनाकर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। ग्राम प्रधान दरकौली मदन शर्मा ने शिकायत की कि गांव के दाऊदयाल शर्मा, चंद्रप्रकाश रावत के शौचालय पंचायत द्वारा बनवाए गए थे। अज्ञात लोगों ने चोरी-छिपे इनको ध्वस्त कर सरकार को क्षति पहुंचाई है। मोहरिया के भारत पाठक ने शिकायत की है कि उसकी पुत्री प्रीति पाठक ने 2011 में एसएलडी इंटर कॉलेज से इंटर पास की थी, लेकिन प्रधानाचार्य ने आज तक अंकतालिका नहीं दी है। ग्राम तिलौठी के ओमप्रकाश शर्मा ने शिकायत की कि उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 15 दिन में  निष्पक्ष न्याय नहीं मिला तो वह अनशन पर बैठने को मजबूर होगा। तहसील दिवस समाप्त होने तक शिकायत काउंटर पर फरियादियों का तांता लगा रहा। एएसपी राममूर्ति यादव, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम वैभव मिश्रा, तहसीलदार अवधेश शर्मा, सीओ सुधीर कुमार त्यागी, एसडीओ कुलदीप श्रीवास्तव, बीएसए रेखा सुमन, बीडीओ आरके राठौर, एबीएसए अखिलेश यादव, थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed