{"_id":"5d30c6af8ebc3e6cbd38e2c8","slug":"dlad-trainee-playing-cricket-was-injured-by-stumps-hathras-news-ali208681690","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेल रहे डीएलएड के प्रशिक्षु को स्टम्प मार कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खेल रहे डीएलएड के प्रशिक्षु को स्टम्प मार कर किया घायल
विज्ञापन
क्रिकेट खेल रहे डीएलएड प्रशिक्षु को स्टंप मारकर किया घायल
डायट परिसर में डीएलएड के प्रशिक्षुओं के दो गुटों में हुआ झगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डायट परिसर में क्रिकेट खेल रहे डीएलएड के एक प्रशिक्षु को दूसरे प्रशिक्षु ने स्टंप मारकर घायल कर दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल प्रशिक्षु को उसके साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार किया गया।
गुरुवार की दोपहर को डायट परिसर में डीएलएड 2018 का प्रशिक्षु अतुल सागर अपने साथ के प्रशिक्षुओं के साथ क्रिकेट खेल रहा था। आरोप है कि यहां पर मेंडू निवासी एक युवक अपने साथियों के संग आया और उसने अतुल सागर को स्टंप मारकर घायल कर दिया।
इससे पहले कि अतुल के साथ मौजूद अन्य छात्र कुछ करते मारपीट का आरोपी अपने साथियों को लेकर भाग गया। घायल अतुल को लेकर उसके साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उसे भर्ती कराया गया। डायट प्राचार्या डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जानकारी की जाएगी, ताकि हकीकत सामने आ सके।