फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Divyansh, Ayesha, Rahul success in state online boxing championship

ऑनलाइन किक बॉक्सिंग में सादाबाद के दिव्यांश, आयशा और राहुल रहे अव्वल

Wed, 09 Sep 2020 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Divyansh, Ayesha, Rahul success in state online boxing championship
ऑल उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की प्रथम वर्चुअल यूपी स्टेट ऑनलाइन किक बॉक्सिंग प्रतियोग? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पंाच से सात सितंबर तक हुई ऑल उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से प्रथम वर्चुअल यूपी स्टेट ऑनलाइन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सादाबाद के दिव्याशं कुमार और आयशा ने प्रथम स्थान और राहुल सिंह चौधरी ने द्वितीय एवं सिद्धांत सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हाथरस किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सलमान खान ने बताया कि उनके नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, हाथरस, गाजियाबाद, रायबरेली, चंदौली, सीतापुर आदि जगह से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महासचिव जुनैद ने सफल बच्चों को बधाई दी है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक संजय कुमार यादव एवं निर्णायक मंडल योगेंद्र, देवेंद्र, पुष्पेंद्र, प्रियंका सुरेंद्र आदि थे। मुख्य अतिथि वाको इंडिया के महा सचिव तारकेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वाको उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नसरुद्दीन ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य खिलाड़ियों को महामारी में भी अपने आप को स्वस्थ बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed