फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Divyang going for defecation dies after being hit by a train

Hathras News: शौच के लिए जा रहे दिव्यांग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Fri, 28 Jul 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 28 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Divyang going for defecation dies after being hit by a train
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खरग के निकट शौच के लिए जा रहे एक दिव्यांग की बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




हाथरस जंक्शन के कस्बा मेंडू स्थित गांव नगला खरग निवासी 35 वर्षीय रामबाबू का आठ साल पूर्व हादसे में दाहिना पैर कट गया था। इसके बावजूद वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार की रात वह गांव के निकट रेलवे लाइन को पार कर खेत में शौच के लिए जा रहे थे। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed