फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Divorce given in installments; brother-in-law accused of rape

Hathras News: किस्तों में दिया तलाक, जेठ-देवर पर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Divorce given in installments; brother-in-law accused of rape
एक महिला ने पति पर किस्तों में तीन तलाक देने और जेठ-देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। रसलगंज निवासी महिला का कहना है कि उसके पति ने कुछ समय पहले तक दो बार तलाक-तलाक शब्द का इस्तेमाल किया था और तीसरी बार तलाक शब्द कुछ दिन पहले बोला। महिला के मुताबिक, नवंबर 2024 में उसके निकाह के बाद ससुराल पक्ष दहेज के लिए मारपीट करता था। 2025 में बन्नादेवी थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई और ये मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस साल मई में पति माफी मांगकर उसे दोबारा घर ले गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर से मारने लगा। जेठ व देवर ने दुष्कर्म किया। पति ने 2025 में दो बार तलाक शब्द का उच्चारण किया और तीसरी बार दो महीने पहले बोला। महिला के मुताबिक ने उसके पति ने हलाला के नाम पर दूसरे व्यक्ति से निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला थाना प्रभारी नेहा चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। मामले की जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज करने पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed