फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District Women Hospital, two doctors Bdhain

जिला महिला अस्पताल में बढ़ाईं दो डॉक्टर 

Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। डॉक्टरों की कमी की वजह से जिला महिला अस्पताल में मरीजों द्वारा आए दिन किए जा रहे हंगामे को लेकर स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। चिंतित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में दो और महिला चिकित्सकों की बढ़ोत्तरी कर दी। इससे मरीजों को काफी राहत मिल गई। 
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में सरकारी अस्पतालों में बीते एक पखवाड़े से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला महिला अस्पताल में तो एक चिकित्सक ही हजारों मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रही थी। ऐसे में मरीजों को घंटों लाइन में लगे रहना पड़ता था। ऐसे में यदि डॉक्टर बीच में कहीं उठकर भी चली जाती थी तो मरीज हंगामा करने लगते थे। अखबारों में भी महिला अस्पताल में हंगामे की खबरे सुर्खियां बनी हुई थीं। इसे लेकर चिंतित स्वास्थ्य महकमे ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में महिला चिकित्सकों की संख्या को बढ़ा दिया। सादाबाद सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक नीरजा सचदेवा और मुरसान सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक कमलेश पाल को महिला अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं देने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद मंगलवार से ही इन महिला चिकित्सकों ने जिला महिला अस्पताल में पहुंचकर अपनी चिकित्सीय सेवाएं देना शुरू कर दिया है। अस्पताल में मंगलवार को काफी महिला मरीजों की भीड़ उमड़ी। चिकित्सकों के कमरे के बाहर काफी लंबी लाइनें लगी रहीं। 
विज्ञापन


- जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कंचन अग्रवाल ने उनसे महिला चिकित्सकों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद सादाबाद और मुरसान की महिला चिकित्सकों को जिला महिला अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं देने के निर्देश अग्रिम आदेशों तक जारी कर दिए गए हैं।                   - डॉ. रामवीर सिंह, सीएमओ, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed