फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District Panchayat president and son received death threats sought extortion of Rs 20 lakh

Hathras News: जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 20 लाख

Thu, 23 Mar 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

7 मार्च 2023 को दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के मोबाइल पर 9303590306 नंबर से किसी व्यक्ति का फोन आया। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि आप 20 लाख रुपये की तत्काल व्यवस्था कर मुझे दे दो। यदि ऐसा नहीं किया तो उन्हें और उनके बेटे को जान से हाथ धोना पड़ेगा। 

विज्ञापन
District Panchayat president and son received death threats sought extortion of Rs 20 lakh
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा है कि 7 मार्च 2023 को दोपहर 12:30 बजे उनके मोबाइल पर 9303590306 नंबर से किसी व्यक्ति का फोन आया। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि आप 20 लाख रुपये की तत्काल व्यवस्था कर मुझे दे दो। यदि ऐसा नहीं किया तो उन्हें और उनके बेटे को जान से हाथ धोना पड़ेगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पूर्व में भी मुझ पर कई बार फोन आए हैं। सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसमें विवेचना कर रही है। फोन करने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed